TOD Hindi

Times of Democracy Hindi Channel

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, रेल मंत्री ने किया ‘यह’ बड़ा ऐलान

वर्ष 2019 में लांच की गई दो वंदे भारत ट्रेनों ने अब तक 14 लाख किलोमीटर का सफर तय कर लिया है और अपनी गति से यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बन गई है। रेल मंत्रालय और सरकार (Indian Railway) का लक्ष्य 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का है। इसी कड़ी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि वंदे भारत के लिए 2 अपग्रेडेड वर्जन लाए जाएंगे। (Railway minister Ashvini Vaishnav announced about Vande Bharat Train) रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया क‍ि सरकार चाहती है कि 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगें। ऐसी स्थिति में अगस्त माह में ट्रेन के दो अपडेटेड वर्जन के बाद हर महीने 5 से 6 वंदे भारत ट्रेन को लाया जाएगा। तेज गति वाली इस ट्रेन से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। आजादी का अमृत महोत्सव यानी स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने पिछले साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का लक्ष्य रखा था।

यात्रा में कम समय लगने और सुविधाओं वाली वंदे भारत ट्रेन देश के यात्रियों को काफी पसंद आ रही है। (Vande Bharat train liked by people) यही कारण है कि रेल मंत्रालय अगले साल यानी 2023 तक कुल 75 हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनें चलाएगा। अभी देश में केवल दो वंदे भारत ट्रेनें हैं, नई द‍िल्‍ली से कटरा और नई द‍िल्‍ली से वाराणसी (New Delhi to Katra and New Delhi to Varanasi) के ल‍िए चल रही हैं।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गांधीनगर में स्थित Entrepreneurship Development Institute of India (EDII) में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया क‍ि वंदे भारत एक्सप्रेस के दो अपग्रेडेड वर्जन आने वाले हैं। सेकेंड अपग्रेडेड वर्जन अगस्त 2022 तक पटरी पर आ जाएगा। जबकि तीसरा अपग्रेडेड वर्जन आने में अभी समय लगेगा। फ‍िलहाल ट्रेन का सस्पेंशन मेटल का बना है। वंदे भारत-2 में एयर स्प्रिंग लगाए जाएंगे। एयर स्प्रिंग से ट्रेन का सफर बहुत अच्‍छा हो जाएगा ।

Please follow and like us: